रियल स्टोरी 24: बॉलीवुड में हाल ही में बॉर्डर 2 और धुरंधर की लगातार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट अगर दिल को छू जाए, तो दर्शक सोशल मीडिया की नकारात्मकता को नजरअंदाज कर सिनेमाघरों तक जरूर पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में इससे भी कहीं बड़ी एक फिल्म थी, जिसने इतिहास रच दिया था?
हम बात कर रहे हैं साल 1969 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म आराधना की, जिसने राजेश खन्ना को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। यह फिल्म न सिर्फ भारत में, बल्कि सोवियत संघ तक में रिकॉर्डतोड़ हिट साबित हुई थी।
आराधना की ऐतिहासिक सफलता के बाद राजेश खन्ना की लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि उन्होंने लगातार 17 सुपरहिट फिल्में दीं, जो आज भी एक रिकॉर्ड माना जाता है। इस फिल्म ने यह साबित कर दिया था कि जब कहानी, संगीत और भावनाएं एक साथ जुड़ जाएं, तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास लिखा जाता है।
