आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर जालंधर सेंट्रल में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा विभिन्न वार्डों में बैठकें कर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नितिन कोहली ने बताया कि पिछले दो दिनों में वार्ड नंबर 5, 6, 9, 19, 27, 65, 66, 67 और 70 में दर्जन के करीब बैठकें की गई हैं। इन बैठकों के दौरान क्षेत्र के निवासियों से सीधा संवाद करते हुए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुफ्त इलाज और मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को बड़ी राहत दी है और बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
बैठकों के दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना” के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। इसके साथ ही “मां-बेटी सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को 1000 रुपये और एससी समाज की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता बहुत जल्द शुरू की जाएगी।
इसके साथ ही बैठकों के दौरान मौके पर ही लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका तुरंत समाधान भी किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंच सके।
नितिन कोहली ने कहा कि बैठकों के दौरान लोगों से मिल रहा भरपूर सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि सरकार की नीतियां जनहित में सफल साबित हो रही हैं। साथ ही लोगों के सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में और बेहतर काम किए जा सकें।उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर वार्ड में जाकर लोगों से सीधा संपर्क बनाया जाएगा, ताकि जालंधर सेंट्रल के हर क्षेत्र को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।
Trending
- पंजाब प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है,” नितिन कोहली और मेयर विनीत धीर ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की
- नितिन कोहली की मजबूत अगुवाई का असर: कांग्रेसी नेता सुमित शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल, जालंधर में आम आदमी पार्टी की बढ़ी राजनीतिक ताकत
- हल्का सेंट्रल के हर हिस्से में नागरिकों के लिए मजबूत, चौड़ी और आधुनिक सड़क नेटवर्क का निर्माण तेज़ गति से जारी
- ਰਾਤ 8 ਵਜੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਨਹੀਂ ਖੁਲਣਗੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ – ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ
- चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां लोगों तक — नितिन कोहली द्वारा हर वार्ड में बैठकों का दौर
- 7 अक्टूबर से पंजाब में शुरू होगी एशियाई हॉकी चैंपियनशिप: नितिन कोहली
- 1 अप्रैल से गाय और भैंस के दूध के दामों में वृद्धि,प्रति लीटर होगा महंगा,पढ़े
- ਬੈਂਕਾਂ ਨੇ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੋਂ ATM ‘ਚੋਂ ਪੈਸੇ ਕਢਾਉਣ ਦੇ ਨਿਯਮ ਬਦਲੇ ||
- 1 अप्रैल से किसी भी देश को नहीं बेचेगा पेट्रोल
- सीएम भगवंत मान की खेल पहल को हॉकी दिग्गजों और स्टार खिलाड़ियों का समर्थन, पंजाब बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल हब


