रियल स्टोरी 24: निर्देशक अभिराज मीनावाला और निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म मर्दानी 3 इन दिनों सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भले ही बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म मौजूद हो, लेकिन रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
फिल्म को देशभर में करीब 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को मर्दानी 3 ने लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में लगातार स्थिर कलेक्शन के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।
