रियल स्टोरी 24: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2: द रूल ने जापान में शानदार प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धि हासिल की है। 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज हुई फिल्म ने महज दो हफ्तों में रिकॉर्ड कमाई कर टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में जगह बना ली है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों में ¥105 मिलियन (करीब 6.03 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म ने धूम 3 को पीछे छोड़ दिया, जो 2014 से ¥104.5 मिलियन के साथ 10वें स्थान पर थी।
रिलीज के दौरान अल्लू अर्जुन खुद जापान में मौजूद रहे और फैंस के साथ उनकी बातचीत के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिससे फिल्म की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी देखने को मिली।
