महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कृष्णा वेलफेयर सोसायटी द्वारा भगवान वाल्मीकि आश्रम, शांति नगर में विशाल लंगर का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों और क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है।
लंगर में सैकड़ों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण में सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर महंत नरेश जी, सरदार दीपक, अरुणजी सिंह अरोड़ा, कृष्णा सिंह सड्डा, प्रेम मंगोज, विकास जाजी, रविंदर पकन राणा, दीप अग्रवाल, शिव ब्लॉकिया, रमेश गांधी, कमलजीत सिंह सहरिया, परवीन मंधी, जगदीश राज अरोड़ा, एच. एस. गढ़ा, जगदीप भंडारी, अनिल वर्मा, कमल गुप्ता, विनोद डांडा, कमल जिंदल, एस. अरोड़ा जी, कमल अरोड़ा, मलायका शक्ति अग्रवाल, उर्मिला गोयल, अशोक गोयल, शिवानी जिंदल, दीप सरपंच, सुखविंदर जी, अरविंद सिंह अरोड़ा, विष्णु ब्लॉकिया, कमलजीत सिंह गाड़िया, निर्मल चड्ढा, अनिल दुआ, कृष्णा राणा, गोल्डी मल्होत्रा, मधु मल्होत्रा, रेखा चोपड़ा, कविता खुराना, प्रेम कंबोज तथा जसवंत सिंह समाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में भाईचारे और एकता का संदेश और अधिक मजबूत हो सके।
