Russia Bans Gasoline Export: ऊर्जा संकट के बीच रूस का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से किसी भी देश को नहीं बेचेगा पेट्रोल
नोवाक ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे मौजूदा संकट ने वैश्विक तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के बाजार में भारी अस्थिरता पैदा कर दी है, जिससे कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
Russia Bans Gasoline Export: वैश्विक तेल बाजार में चल रहे अस्थिर हालात के बीच, रूस (Russia) ने एक बड़ा कदम उठाया है। रूस सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 1 अप्रैल से देश में पेट्रोल (गैसोलीन) के निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
इस फैसले की पुष्टि उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने की और ऊर्जा मंत्रालय को एक विशेष निर्देश जारी किया। स्थानीय समाचार एजेंसी तास (TASS) के मुताबिक, यह प्रतिबंध केवल कुछ हफ्तों तक नहीं रहेगा, बल्कि पूरे चार महीने यानी 31 जुलाई तक लागू रहेगा।
बाजार में भारी अस्थिरता पैदानो वाक ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे मौजूदा संकट ने वैश्विक तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के बाजार में भारी अस्थिरता पैदा कर दी है, जिससे कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि विदेशी बाजारों में रूसी ऊर्जा संसाधनों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है।
