रियल स्टोरी 24: संसद परिसर में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई तल्खी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल-13 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका।
प्रदर्शन में पार्षद कंवर सरताज सिंह, सुरेश शशि भगत, अमरजीत सिंह गोल्डी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा पंजाब प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित तनेजा ने राहुल गांधी द्वारा रवनीत बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि पूरी सिख कौम की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान बताते हुए राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
