रियल स्टोरी 24: लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के नेता भानू प्रताप के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर BNS की धारा 196 (B) के तहत केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान सब्जी मंडी ख्वाजा कोठी चौक में वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान की गई। वायरल वीडियो में युवक अवैध हथियार दिखाकर लोगों को उकसाता नजर आया, जिससे कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा को खतरा हो सकता था।
वहीं भानू प्रताप ने FIR को राजनीतिक दबाव का नतीजा बताते हुए कहा कि वह अपने धर्म की बात करता है, इसलिए उसे निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और ऐसे वीडियो डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
